बड़ी खबर: पठानकोट में आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास फटा ग्रेनेड

Webdunia
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (07:42 IST)
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास सोमवार सुबह ग्रेनेड फटने से हड़कंप मच गया। धमाके में जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।
 
पठानकोट के SSP सुरिंदर लांबा ने कहा कि पठानकोट में आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास ग्रेनेड फट गया। सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना की जानकारी का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख