Manipur: मणिपुर में अज्ञात बंदूकधारियों और असम राइफल्स के बीच हुई गोलीबारी

गुरुवार, 22 जून 2023 (10:39 IST)
Manipur: मणिपुर के इंफाल (Imphal) पश्चिम जिले के उत्तरी बोलजांग (North Bolzang) में गुरुवार तड़के करीब 5 बजे अज्ञात बंदूकधारियों और असम राइफल्स (Assam Rifles) के जवानों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और बंदूकधारियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है।
 
सूत्रों के मुताबिक बुधवार शाम करीब 5.45 बजे के आसपास इंफाल ईस्ट जिले में वाईकेपीआई के उत्तर में उरंगपत के पास स्वचालित छोटे हथियारों से गोलीबारी करने की आवाजें सुनी गईं। सूत्रों के अनुसार बुधवार को शाम 5.30 बजे के आसपास अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा हरोथेल की ओर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी किए जाने की भी खबरें हैं। हालांकि क्षेत्र में शाम 7.30 बजे के आसपास हालात नियंत्रित हो गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को महिला प्रदर्शनकारियों ने सॉवोनबंग-वाईकेपीआई मार्ग को कई जगहों पर बाधित किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी