महाराष्ट्र में कार पर विशाल पत्थर गिरा, 2 लोग बाल-बाल बचे

शनिवार, 12 जून 2021 (10:32 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र में 2 व्यक्ति उस समय बाल-बाल बच गए, जब वे ठाणे और अहमदनगर जिलों की सीमाओं पर स्थित मालशेज घाट क्षेत्र में चाय पीने के लिए अपनी कार से उतरे और तभी एक विशाल पत्थर उनकी कार पर गिर गया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की है जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ALSO READ: पहाड़ से पत्थर तोड़ते समय 150 फुट नीचे खाई में गिरी जेसीबी मशीन, चालक की मौत
 
उन्होंने कहा कि जब पत्थर कार पर गिरा तब दोनों लोग चाय पीने के लिए उससे उतर चुके थे। उन्होंने अपनी आंखों के सामने यह घटना होती देखी। उन्होंने बताया कि इस घटना से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया लेकिन राजमार्ग बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और उन्होंने अहमदनगर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता साफ कराया। मालशेज घाट में मानसून के दौरान भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं।(भाषा) (सांकेतिक चित्र)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी