LoC पर IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, 8 जख्मी

सुरेश डुग्गर

बुधवार, 22 मई 2019 (15:53 IST)
जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप गश्त लगा रहा जवानों का का दल आईईडी की चपेट में आ गया। विस्फोट में एक जवान शहीद जबकि सात के घायल होने की सूचना है।
 
सैन्य अधिकारियों से अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। सभी घायलों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूत्रों के अनुसार जवानों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ये जवान 12 मद्रास रेजिमेंट से संबंधित हैं। यह घटना पुंछ नियंत्रण रेखा के साथ सटे डेरा डबसी इलाके की है।
 
यहां तैनात 12 मद्रास रेजिमेंट के जवान जब रोजाना की तरह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त लगा रहे थे, तभी यह विस्फोट हुआ। विस्फोट में आठ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया परंतु एक जवान ने जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। बाकी अन्य का उपचार चल रहा है।
 
आशंका जताई जा रही है कि यह आईईडी आतंकवादियों द्वारा लगाई गई है। यह इलाका पाकिस्तान सीमा से सटे होने की वजह से ही यह संभावना जताई जा रही है। इस बात का पता लगाने के लिए सेना ने स्कैनिंग ऑपरेशन शुरू किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी