पंजाब में खौफनाक वारदात, महिला को अर्धनग्न घुमाया, इस बात से नाराज थे आरोपी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (20:50 IST)
In Tarn Taran, Punjab, a woman was paraded half naked : पंजाब के तरन तारन के वल्टोहा गांव में 55 वर्षीया एक महिला के साथ उसके बेटे के ससुराल वालों ने मारपीट की और उसे अर्धनग्न करके घुमाया। पीड़ित महिला के बेटे ने युवती के परिजनों की इच्छा के खिलाफ उससे (युवती से) शादी की थी। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रचारित प्रसारित हुआ।
ALSO READ: पैसेंजर से मारपीट करने वाला TTE सस्पेंड, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे का बड़ा एक्शन
पीड़ित महिला अपने घर पर अकेली थी : पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पीड़िता को अर्धनग्न करके घुमाए जाने का एक कथित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर काफी प्रचारित प्रसारित हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना 31 मार्च को हुई। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार जब वह अपने घर पर अकेली थी जब उसके बेटे के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की।
 
5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे अर्धनग्न हालत में गांव में घुमाया गया। पुलिस ने कहा कि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में शामिल आरोपियों में से तीन की पहचान कुलविंदर कौर मणि, शरणजीत सिंह शन्नी और गुरचरण सिंह के रूप में की गई है।
ALSO READ: इंदौर में युवक को अर्धनग्न करके पीटा, युवती से अनैतिक कार्य का संदेह
अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई : शिकायत के आधार पर तीन अप्रैल को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। (भाषा) (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें