दुमका में पेड़ से लटकी मिली किशोरी, बलात्कार के बाद हत्या का आरोप, CM सोरेन बोले- घटनाएं तो होती रहती हैं

रविवार, 4 सितम्बर 2022 (22:06 IST)
दुमका। झारखंड के दुमका जिले में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की का शव एक पेड़ से लटका मिला। मामले में परिजन ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर लड़की का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। घटना पर मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन की विवादित टिप्पणी आई है। सोरेन ने कहा कि घटनाएं तो होती रहती हैं। 
 
नाबालिग की मां ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक इलाके में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने पीटीआई को बताया कि आरोपी की पहचान अरमान अंसारी के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मजदूरी करता है।
 
उन्होंने कहा कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 302 (हत्या) और एससी/एसटी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
क्या बोले सोरेन : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका जिले में एक नाबालिग की रेप के बाद हत्या पर विवादित टिप्पणी की है। सोरेन ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बोलकर नहीं आती हैं। घटनाएं तो होती रहती हैं, इनको किस तरह से लिया जाए।

सीएम ने कहा कि इस मामले में मेरी जो भी सोच थी उससे आप लोगों को पहले ही अवगत करा दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर दावा किया कि आरोपी ने कथित तौर पर बलात्कार के बाद लड़की को पेड़ से लटका दिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी