ADGP सुसाइड केस मामला : खुलेगा IPS पूरन की मौत का राज, वसीयत और सुसाइड नोट मिला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 (23:44 IST)
हरियाणा के सीनियर पुलिस अधिकारी ADGP वाई पूरन कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उनके इस कदम से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह घटना सेक्टर 11 में हुई। खबर है कि उनकी पत्नी भी घर पर मौजूद नहीं थी। पत्नी भी एक आईएएस अधिकारी हैं और इस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर गई हुई हैं। पूरन कुमार ने PSO के पिस्टल से गोली मारी।  मीडिया खबरों के मुताबिक 9 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया गया है।
वाई पूरन कुमार चंडीगढ़ के सेक्टर 11 की कोठी नंबर 116 में अपनी पत्नी अमनीत पी. कुमार और एक बेटी के साथ रहते थे। उनकी पत्नी नागरिक उड्डयन विभाग की सचिव हैं। इनकी छोटी बेटी चंडीगढ़ में ही पढ़ाई कर रही है, जबकि बड़ी बेटी विदेश में स्टडी करने के लिए गई हुई है।
ALSO READ: दिल्ली में Digital Arrest कर बुजुर्ग से 42.49 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में तीन गिरफ्तार
मीडिया खबरों के मुताबिक चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार पुलिस को मौके से एक वसीयत और एक फाइनल नोट बरामद हुआ है। इन्हें बाकी सबूतों के साथ जब्त कर लिया गया।  वाई पूरन कुमार की पत्नी के 8 अक्टूबर को जापान से लौटने के बाद मेडिकल बोर्ड बनाकर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मीडिया मौके से मिले नोट में हरियाणा के एक मौजूदा IPS अफसर और 2 रिटायर्ड IPS अफसरों का नाम है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
ALSO READ: इंदौर में I Love Pig के पोस्‍टर से बवाल, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को नहीं पता किसने लगाए, राजनीति गरमाई
मीडिया खबरों के मुताबिक सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के हाथों पुलिस पदक से सम्मानित हो चुके वाई पूरन कुमार का हरियाणा की उच्च स्तरीय अफसरशाही से कई बार विवाद हुआ। उनकी पत्नी पी अमनीत कुमार हरियाणा काडर की साल 2001 की ही आईएएस हैं और विदेश सहयोग विभाग में आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी