जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी मिनी बस, 9 लोगों की मौत, 19 घायल

गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (11:57 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार की सुबह एक भीषण हादसे में एक मिनी बस खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
 
बताया जा रहा है कि बस थाथरी से डोडा जा रही थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी