कंगना रनौत का वरुण गांधी को जवाब, कहा- 'जा और रो अब'

शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (09:12 IST)
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के देश की आजादी पर दिए बयान पर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म अभिनेत्री से पद्मश्री अवॉर्ड भी लेने की मांग की जा रही है। कंगना रनौट को हाल ही में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इस बीच कंगना ने वरुण गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि 'जा और रो अब'।
 
उल्लेखनीय है कि कंगना रनौट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान कह रही हैं, 1947 में जो आजादी मिली वो भीख थी, असली आजादी 2014 में मिली। कंगना के इस बयान पर काफी बवाल मच गया है।
 
कंगना के बयान पर वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?
 

कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार।

इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह? pic.twitter.com/Gxb3xXMi2Z

— Varun Gandhi (@varungandhi80) November 11, 2021
वरुण गांधी के ट्वीट को देख कंगना फिर भड़क गईं। उन्होंने कहा- ‘मैंने 1857 के देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम का भी जिक्र किया था, जो नाकामयाब रहा था, जिसके कारण ब्रिटिश का अत्याचार और क्रूरता और बढ़ गई थी। हालांकि लगभग 100 साल बाद हमें गांधी जी के भीख मांगने पर आजादी मिली। जा और रो अब।’
 

This Is Called Befitting Reply. Well Done Queen #KanganaRanaut pic.twitter.com/vUGZYQK7uv

— Narendra Modi fan (@narendramodi177) November 11, 2021

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी