बगीचे से बच्चों ने फूल तोड़े, काटी मां की नाक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 3 जनवरी 2024 (14:30 IST)
Karnataka news in hindi : कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक व्यक्ति ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नाक काट दी। पीड़ित महिला के बच्चों ने व्यक्ति के बगीचे से फूल तोड़ लिए थे। 
 
पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को बेलगावी जिले के बासुरते गांव में हुई। महिला जिस आंगनवाड़ी में काम करती है उसके पास ही आरोपी का बगीचा है। आंगनवाड़ी के बाहर खेलते हुए बच्चे बगीचे में घुस गए और फूल तोड़ने लगे।
 
आरोपी कल्याणी मोरे ने सुगंधा मोरे (50) के साथ पहले इस बात को लेकर झगड़ा किया और फिर उसकी नाक काट दी।
 
खून से लथपथ सुगंधा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी