कुंजन्नम एंथनी भारत की सबसे वृद्ध महिला

शनिवार, 1 नवंबर 2014 (12:42 IST)
त्रिशूर (केरल)। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार 112 वर्ष की कुंजन्नम एंथनी वर्तमान में भारत की सबसे वृद्ध महिला हैं।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के क्रिएटिव हेड (एलबीआर) पीपी पीटर ने शुक्रवार को अमाला मेडिकल कॉलेज नाम के एक निजी अस्पताल का दौरा किया, जहां कुंजन्नम को हाल ही में भर्ती कराया गया था और वहां उन्हें भारत की सबसे वृद्ध महिला होने का प्रमाणपत्र दिया गया।

उन्होंने कहा कि त्रिशूर कैथोलिक आर्चडायोसेस के बपतिस्मा प्रमाणपत्र द्वारा कुंजन्नम की उम्र की पुष्टि की गई जिससे यह पता चलता है कि उनका बपतिस्मा 20 मई 1903 को इरानेल्लूर के पास आवर लेडी ऑफ रोजरी चर्च में किया गया था।

पीटर ने बताया कि लिम्का बुका ऑफ रिकॉर्ड्स के 25 साल के प्रकाशन में यह पहली बार हुआ है, जब इसमें किसी महिला का नाम भारत की सबसे वृद्ध महिला के रूप में दर्ज किया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें