भारी बारिश के बीच घर पर गिरा भूस्खलन का मलबा, 2 को बचाया, 3 फंसे

बुधवार, 13 जुलाई 2022 (11:35 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई कस्बे में बुधवार को भूस्खलन हुआ जिसमें 3 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पिछले कुछ दिनों से पालघर में भारी बारिश हो रही है।
 
पुलिस ने कहा कि वसई के वालिव इलाके के वागरापाड़ा में एक घर पर सुबह साढ़े छह बजे भूस्खलन का मलबा गिरा। स्थानीय अग्निशमन कर्मियों ने घर से एक महिला और उसकी बेटी को बचाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 
जिलाधिकारी डॉ माणिक गुरसल ने कहा कि परिवार के तीन अन्य सदस्यों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
 

Maharashtra | An incident of the landslide was reported in Vasai area of Palghar district. https://t.co/wp9rlbmOSC pic.twitter.com/QxuEqRUwn7

— ANI (@ANI) July 13, 2022
जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश होने से बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए NDRF के एक दल को भी रवाना किया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी