गोरेगांव में तेंदुए का हमला, बहादुर महिला ने छड़ी से किया मुकाबला, वीडियो वायरल

Webdunia
गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (14:12 IST)
मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में बुधवार को एक तेंदुए के आने की खबर से हड़कंप मच गया। तेंदुए ने महिला पर हमला किया। इस बहादुर महिला ने अपनी छड़ी से तेंदुए का सामना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
घटना की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 55 साल की महिला निर्मला रामबदन सिंह अपने घर से हाथ में छड़ी लेकर निकलती है। वह जब बरामदे में बैठने लगती है, तभी घात लगाए बैठा तेंदुआ उस पर हमला कर देता है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख