उप्र विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दामादों की गलत नियुक्ति

अरविन्द शुक्ला

शुक्रवार, 3 जुलाई 2015 (23:40 IST)
लखनऊ। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय द्वारा अपने दो दामादों की विधान सभा में उच्च पदों पर कथित गलत नियुक्ति के सम्बन्ध में शिकायत की है। 
 
उन्होंने कहा उनकी जानकारी के अनुसार  पाण्डेय द्वारा अपने बड़े दामाद प्रदीप कुमार पाण्डेय को 22 मार्च 2013 को संपादक के पद पर और 12 मई 2015 को छोटे दामाद नरेंद्र शंकर पाण्डेय को ओएसडी के पद कर नियुक्त किया गया।
 
इन दोनों नियुक्तियों में कोई विज्ञप्ति नहीं निकाली गई और बिना न्यूनतम अर्हता देखे चुपके-चुपके बिना प्रक्रिया का पालन किए ही नियुक्तियां कर दी गई। यहां तक नरेंद्र पाण्डेय का पता भी स्वयं माता प्रसाद पाण्डेय के विधायक निवास का दिया गया। 
 
डॉ ठाकुर ने इसे अधिकारों के दुरुपयोग का गंभीर प्रकरण बताते हुए मामले की जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

वेबदुनिया पर पढ़ें