उन्होंने कहा कि कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक में तमिल लोगों एवं उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हाल में हमले किए गए, तमिलनाडु के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर केरल पुलिस ने उस समय हमला किया, जब वे 12 सितंबर को केरल में परमबिकुलम बांध स्थल गए थे।
कर्नाटक एवं तमिलनाडु के बीच कावेरी जल वितरण विवाद को लेकर 12 सितंबर को कर्नाटक में हिंसा हुई थी जिनमें बेंगलुरु में 2 लोगों की मौत हो गई थी। उस दिन बेंगलुरु और कर्नाटक के अन्य हिस्सों में बड़े स्तर पर हिंसा हुई थी और तमिलनाडु में भी संकटपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। उच्चतम न्यायालय ने दोनों राज्यों के बीच कावेरी जल वितरण पर अपने 5 सितंबर के निर्णय में संशोधन किया था।
न्यायालय ने कर्नाटक से कहा है कि वह तमिलनाडु के लिए 20 सितंबर तक कावेरी का 12,000 क्यूसेक जल छोड़े। इससे पहले न्यायालय ने तमिलनाडु के लिए 10 दिनों के लिए 15,000 क्यूसेक पानी छोड़ने को कहा था। (भाषा)