राकांपा के समर्थन प्रस्ताव पर विचार करेगी भाजपा

रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (17:57 IST)
मुंबई। भाजपा ने रविवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने में बाहर से समर्थन देने की  राकांपा की पेशकश पर विचार करके उस पर फैसला करेगी।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र फणनवीस ने कहा कि हम इस पर विचार कर रहे हैं। हम उनके समर्थन  के कारणों और शर्तों पर विचार करेंगे। हम महाराष्ट्र के हित में निर्णय करेंगे।
 
वे राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी  महाराष्ट्र के हित में और उसके विकास के लिए सरकार बनाने में भाजपा को बाहर से समर्थन देने को  तैयार है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें