Durgapur Gangrape : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर में MBBS छात्रा से बलात्कार के मामले में विवादित बयान देते हुए कहा कि लड़कियों को रात में नहीं निकलने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल में जीरो टॉलरेंस है, हम यहां इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते हैं।
सीएम ने कहा कि कि छात्रा रात के 12.30 बजे कैसे बाहर आ गई। जहां तक मुझे पता है कि यह वन क्षेत्र में हुआ था, इसलिए 12.30 बजे मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। इसकी जांच जारी है। पुलिस जांच कर रही है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
उन्होंने दूसरे राज्यों में रेप की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि आप मुझे बताइए कि ओडिशा में तीन सप्ताह पहले समुद्र तट पर तीन लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ। ओडिशा सरकार ने क्या कार्रवाई की और बंगाल में अगर महिलाओं के साथ कुछ भी होता है तो हम इसे सामान्य मामला नहीं मानते, यह एक गंभीर मामला है?
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। छात्रा को दुर्गापुर के एक अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।