LIVE: ममता बनर्जी का विवादित बयान, लड़कियों को रात में नहीं निकलने देना चाहिए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 12 अक्टूबर 2025 (14:27 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : दुर्गापुर में MBBS छात्रा से बलात्कार के बाद विवादित बयान देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लड़कियों को रात में नहीं निकलने देना चाहिए। पल पल की जानकारी...

02:34 PM, 12th Oct
पश्चिम बंगाल के एक निजी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में ओडिशा की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में ममता बनर्जी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लड़कियों को रात में नहीं निकलने देना चाहिए।

01:08 PM, 12th Oct
दिल्ली पहूंचे लालू यादव और तेजस्वी यादव। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुन खरगे और राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात। लालू यादव ने कहा कि सीट बंटवारे पर चर्चा जारी।  

11:02 AM, 12th Oct
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दुर्गापुर MBBS छात्रा सामूहिक बलात्कार मामले पर कहा कि पूरे देश में जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, सवाल बहुत किए जाते हैं लेकिन जवाब नहीं मिलते। पूरे देश में यही स्थिति है। मुझे लगता है कि समाज और सरकार दोनों को मिलकर महिलाओं के खिलाफ जो अत्याचार हो रहे हैं उसका मुकाबला करना पड़ेगा। 

10:52 AM, 12th Oct
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान ज़िले के दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से हड़कंप मच गया। छात्रा को दुर्गापुर के एक अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ALSO READ: दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर, 3 आरोपी गिरफ्तार

07:57 AM, 12th Oct
बिहार विधानसभा चुनाव : राजग आज कर सकता है गठबंधन दलों में सीट शेयरिंग का एलान। सुबह 11 बजे पारसपति पशुनाथ ने बुलाई पार्टी नेताओं की आपात बैठक। हम पार्टी के जीतनराम मांझी भी राजग में सीट शेयरिंग फार्मूले से नाराज बताए जा रहे हैं।
 
महागठबंधन में सीट बंटवारे का गतिरोध तोड़ने के लिए तेजस्वी यादव आज दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे। जल्द ही सीटों की औपचारिक घोषणा होने की संभावना।

07:56 AM, 12th Oct
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की 19 चौकियां तबाह करने का दावा किया। इससे पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की 12 चौकियों पर कब्जे का दावा किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी