राज्यपाल के खिलाफ दीदी का दांव, अब बंगाल के विश्वविद्यालयों की होंगी कुलाधिपति

सोमवार, 13 जून 2022 (17:01 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अब राज्य के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति होंगी।

इसका विधानसभा में विधेयक पारित हो गया है। विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति राज्यपाल होते हैं। पश्चिम बंगाल अब देश का पहला राज्य होगा, जहां मुख्यमंत्री विश्वविद्यालयों की कुलपति की बागडोर भी संभालेंगी।

वैसे भी राज्यपाल जगदीप धनखड़ और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच तनातनी होती रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी