क्या बिहार में वोट डाल सकेंगे मनमोहनसिंह...

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2015 (00:42 IST)
मधुबनी। बिहार के मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 के मतदाता सूची में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को मतदाता के तौर पर दर्शाया गया है और पहचान पत्र भी बना दिया गया है।ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि क्या मनमोहनसिंह बिहार में वोट डाल सकेंगे।
 
मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 की मतदाता सूची के क्रमांक 312 में डॉ. मनमोहन सिंह का नाम अंकित है और उनका मतदाता पहचान पत्र क्रमांक डब्ल्यूएलके 2144988 है जिसमें मनमोहन सिंह का फोटो भी लगा हुआ है। मतदाता पहचान पत्र में मनमोहन सिंह की उम्र 59 वर्ष तथा उनके पिता का नाम सोनू कुमार अंकित है।
 
अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल अधिकारी शाहिद परवेज ने बताया कि उक्त मामले के संज्ञान में आते ही सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसका जवाब मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें