30 हजार रुपए लेकर शादी की रात भाग गई दुल्हन!

सोमवार, 23 फ़रवरी 2015 (18:21 IST)
राजगढ़ (मध्यप्रदेश)। जिले के पचोर पुलिस थानांतर्गत बोडा कस्बे का एक व्यक्ति रविवार को फर्जी दुल्हन की ठगी का शिकार हो गया। कथित दुल्हन शादी की रात को ही उसे चकमा देकर फरार हो गई, साथ ही 30 हजार रुपए भी ले गई।

पुलिस उपनिरीक्षक एसएस परिहार ने सोमवार को बताया कि बोडा कस्बे निवासी दरयावसिंह ने इंदौर निवासी संगीता नामक महिला से शादी की थी। इसके लिए संगीता और उसके परिजनों ने दरयावसिंह से 30 हजार रुपए भी लिए थे। शादी की रात को ही संगीता दरयावसिंह को बहाने से सुलाकर रुपए लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने दरयावसिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें