दिल्ली में 2 जगहों पर लगी भीषण आग, 6 दमकलकर्मी भी घायल हुए

शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (10:45 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार की सुबह 2 जगहों पर भीषण आग लग गई। दिल्ली के आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में आग लगने की घटना सामने आई है और इस आगजनी में अग्निशमन अभियान में 6 दमकल कर्मी घायल हो गए हैं।
 
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। वहीं दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके की 5 दुकानों में भी आग लग गई है दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और डस्टिंग ऑपरेशन चल रहा है। आजाद मार्केट में  आग सिलेंडर में फटने की वजह से लगी। हादसे में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। दमकल विभाग की टीम ने 5 दुकानों तक फैली आग पर काबू पा लिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी