Weather Update : राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में पारा 40 के पार, धौलपुर में अधिकतम 45.4 डिग्री

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 6 जून 2024 (00:00 IST)
Mercury crosses 40 degrees in most parts of Rajasthan : राजस्थान के अधिकांश भागों में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं धौलपुर में सर्वाधिक तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज किया गया।
ALSO READ: Weather Updates: आज मौसम में आएगा बदलाव, कहीं चलेगी आंधी तो कहीं होगी बरसात
मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर उष्ण लहर (लू) का प्रभाव देखा गया। धौलपुर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 44.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 44.4 डिग्री, कोटा में 44.3 डिग्री, वनस्थली में 44.2 डिग्री, अलवर में 44 डिग्री, चूरू में 43.8 डिग्री, चित्तोडगढ में 43.4 डिग्री, दर्ज किया गया।
ALSO READ: Weather Update: तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, भीषण गर्मी का दौर जारी
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बीती (मंगलवार) रात सबसे अधिक तापमान गंगानगर और कोटा में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमश : 5.5 डिग्री और 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
 
अधिकारी ने बताया कि अन्य स्थानों पर रात का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। विभाग ने आने वाले दिनों में जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभागों में बारिश की संभावना जताई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी