हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (10:21 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूकंप आया है। ज्यादातर लोगों के नींद में होने से इसे महसूस नहीं किया जा सका। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने इसकी पुष्टि की है। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

ALSO READ: असम और उत्तरी बंगाल में आया 4 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं
 
भूकंप 7 बजकर 58 मिनट पर आया है तथा रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई है। हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप चंबा जिले में आते हैं। इसके बाद किन्नौर, शिमला, बिलासपुर और मंडी संवेदनशील जोन में हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी