Manipur Violence : मणिपुर में मंत्री के सरकारी आवास में अज्ञात लोगों ने लगाई आग

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2023 (00:33 IST)
इंफाल। पश्चिम इंफाल जिले के लाम्फेल इलाके में मणिपुर की महिला मंत्री नेमचा किपगेन के आधिकारिक आवास में बुधवार रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हालांकि घटना के वक्त आवास के अंदर कोई नहीं था। दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। किपगेन कुकी समुदाय की नेता हैं। आग लगने की जिम्मेदारी अभी किसी समूह ने नहीं ली है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख