पुलिस स्टेनो पर महिला SI से दुष्कर्म!

बुधवार, 8 जुलाई 2015 (17:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस के एक स्टेनो पर एक महिला सब इंस्पेक्टर से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि स्टेनो ने शादी का झांसा देकर एसआई से दुष्कर्म किया।
 
जहांगीराबाद पुलिस थाना सूत्रों ने बताया कि प्रदेश पुलिस मुख्यालय में स्टेनो के पद पर पदस्थ काशीराम पचोले पीड़ित एसआई को उज्जैन के एक होटल में ले गया और वहां ले जाकर उसने कथित तौर पर एसआई से दुष्कर्म किया। स्टेनो एसआई से शादी करने का वादा कर रहा था।
 
सूत्रों के मुताबिक महिला ने इस बारे में मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें