एके-47 के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

शुक्रवार, 6 मई 2016 (16:09 IST)
एजल। मिजोरम में चमफई के हनहलन में म्यांमार के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 4 एके-47 राइफल एवं खाली कारतूस बरामद की गई हैं।
 
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात असम राइफल्स की 39वीं बटालियन के जवानों ने म्यांमार में ललता के दलसियामुंगा को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि हथियार किसी उग्रवादी समूहों या साधारण उपयोग के लिए ले जाया जा रहा था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें