बंदर की पतंगबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

रविवार, 16 जनवरी 2022 (19:40 IST)
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बंदर का जमकर पतंगबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
यह वीडियो मकर सक्रांति के दिन का है। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे वीडियो में एक मकान की छत पर बंद पहले पंतग की डोर को पकड़ता है और फिर जैसे इंसान उड़ता है, उसी तरह वह प्रयास करता है।
 
फिर वह पतंग को धीरे-धीरे नीचे उतार लेता है। इसके बाद वह पतंग को फाड़ देता है। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में इस समय बंदर की पतंगबाजी का यह वीडियो चर्चा का कारण बना हुआ है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी