बदला मुगलसराय स्टेशन का नाम, अब दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा

मंगलवार, 5 जून 2018 (10:44 IST)
उत्तर-पूर्व रेलवे का महत्वपूर्ण स्टेशन माने जाने वाले मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया है।
 
गृह विभाग से अनापत्ति मिलने के बाद राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को नाम बदलने की अनुमति दे दी। जिसके बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
 
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि नागरिकों की मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश में मुगलसराय जंक्शन का नाम परिवर्तित कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया। साथ ही, उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि अंत्योदय जैसा महान विचार देने वाले पंडित दीन दयाल जी के नाम से अब यह जंक्शन जाना जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी