नौ साल की लड़की से 2 भाइयों ने किया बलात्कार

सोमवार, 4 जून 2018 (22:57 IST)
हैदराबाद। 9 साल की एक लड़की से पिछले एक हफ्ते में 2 भाइयों ने दो मौकों पर कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी 19-22 वर्ष उम्र वर्ग के हैं और जहां लड़की का घर है, वहीं ये दोनों भी रहते हैं।
 
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार 1 हफ्ते पहले आरोपी श्रीकांत कक्षा 3 की लड़की को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया और उससे कथित रूप से बलात्कार किया। रविवार को श्रीकांत के भाई यालेश ने भी कथित रूप से उससे बलात्कार किया।
 
पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भादसं और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी