महिला और युवक अंडरगारमेंट में छिपाकर ला रहे थे 3 किलो सोना, मुंबई एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने पकड़ा

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022 (23:11 IST)
मुंबई। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दुबई से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे 2 यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.07 किलोग्राम सोना जब्त किया। बरामद किए गए सोने की कीमत 1.63 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
 
मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारी के मुताबिक बरामद किए गए सोने को पावडर को मोम का आकार देकर भीतरी वस्त्रों में छिपाकर रखा गया था। इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दोनों लोग भारतीय मूल के हैं। सोने को दो पैकेटों में छिपाकर रखा गया था। गिरफ्तार किए गए यात्रियों में एक पुरुष और महिला है।
 
एक युवक और एक महिला को सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी