नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 7 करोड़ के नोटों के साथ 7 गिरफ्तार

गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (11:02 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने हुए एक अंतररराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह से 7 करोड़ के नकली नोट बरामद किए हैं, वहीं गिरोह से जुड़े 7 लोगों को भी अपने शिकंजे में लिया है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके कब्जे से 7 करोड़ की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार शाम दहीसर चेक पोस्ट पर एक कार को रोका था।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार में बैठे 4 लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। कार की तलाशी में एक बैग भी मिला जिसमें 2000 रुपए के नकली नोटों के 250 बंडल थे। इनका मूल्य करीब 5 करोड़ रुपए है। कार में सवार लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को उनके 3 और साथियों के बारे में पता चला। 
 
पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अंधेरी (पश्चिम) में एक होटल में छापेमारी कर तीन और लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से भी 2-2 हजार के नकली नोट बरामद हुए, जिनका मूल्य करीब 2 करोड़ रुपए है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 31 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी