असम के तिनसुकिया में भाजपा नेता की हत्या

रविवार, 14 मार्च 2021 (08:39 IST)
तिनसुकिया। असम के तिनसुकिया जिले में भाजपा के एक बूथ कमेटी अध्यक्ष की एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात जिले के बोरडुम्सा पुलिस थानाक्षेत्र के नम्बर एक डुमडुमा नागांव गांव में हुई।
 
पुलिस ने बताया कि मामूली सी बहस होने के बाद जय चंद्र गोगोई नाम के एक व्यक्ति ने भाजपा सदस्य डेबा गोगोई पर कई बार धारदार हथियार से वार किया। भाजपा सदस्य की चोट के कारण मौत हो गई। आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
 
इस बीच, तिनसुकिया सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने एक बयान में कहा कि हत्या की घटना का कोई राजनीतिक पहलू नहीं है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, घटना पारिवारिक कलह के कारण हुई।
 
इस बीच, भाजपा के असम अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने इस घटना की निंदा की और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी