संगीतकार रवीन्द्र जैन अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (16:26 IST)
मुंबई। मशहूर संगीतकार रवीन्द्र जैन को तबीयत खराब होने के बाद यहां लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। सूत्रों ने बतया कि 71 वर्षीय संगीतकार किडनी में समस्या होने की वजह से यूरिनरी इंफेक्शन से पीड़ित हैं।
 
जैन का इलाज बांद्रा में लीलावती अस्पताल में कराने के लिए उन्हें बुधवार को एक चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस द्वारा नागपुर के वॉकहार्ट अस्पताल से मुंबई लाया गया। उनके भाई महिन्द्रा ने बताया कि वे आईसीयू में हैं... वे वेंटीलेटर पर हैं। वे 24 घंटे डायलिसिस पर हैं।
 
उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हें अगले 2 दिन अस्पताल में रखा जा सकता है। 
 
जैन काफी समय से बीमार हैं और लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे एक कार्यक्रम के सिलसिले में नागपुर गए थे जिसकी योजना उन्होंने काफी पहले बनाई थी। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें