Punjab Elections: सिद्धू ने किया ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 2000 रुपए प्रतिमाह व साल में 8 गैस सिलेंडर

सोमवार, 3 जनवरी 2022 (16:43 IST)
कांग्रेस की पंजाब यूनिट के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी वादे किए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर पंजाब की घर संभालने वाली महिलाओं को 2 हजार महीने और साल में 8 सिलेंडर दिए जाएंगे। इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब की हर महिला को प्रति महीना 1,000 रुपए देने का वादा किया गया था।

ALSO READ: सिद्धू के साथ काम करने के लिए सीएम चन्नी तैयार, क्या खत्म होगी पंजाब में कांग्रेस की मुश्किलें...
 
आम आदमी पार्टी के वादे को काउंटर करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने यह बड़ा दांव खेला है। नवजोत सिद्धू बरनाला में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।
Koo App
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हमारी सरकार दोबारा बनने पर 2000 रुपया हर महीने पंजाब की घर संभालने वाली महिलाओं को दिया जाएगा। इसके साथ ही साल में 8 सिलेंडर भी दिए जाएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी