पंजाब के कैबिनेट मंत्री पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा

रविवार, 14 जुलाई 2019 (13:40 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद अहम मंत्रालय छीने जाने के बाद से खफा कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर सिंह की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच कई दिनों से तनातनी चल रही थी।
 

My letter to the Congress President Shri. Rahul Gandhi Ji, submitted on 10 June 2019. pic.twitter.com/WS3yYwmnPl

— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) July 14, 2019
 
 सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित अपने इस्तीफे को रविवार को ट्विटर पर साझा किया। इस इस्तीफे पर 10 जून की तारीख लिखी है। सिद्धू ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए अपने पत्र में लिखा कि मैं पंजाब कैबिनेट से मंत्री के तौर पर इस्तीफा देता हूं। 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया कि वे मुख्यमंत्री को भी अपना इस्तीफा भेजेंगे।
 
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 6 जून को सिद्धू से स्थानीय निकाय और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग वापस ले लिए थे और उन्हें ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा था। 
 
कैबिनेट में फेरबदल के दो दिन बाद 8 जून को सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित मंत्रणा समूहों से भी सिद्धू को बाहर रखा गया था।
 
मुख्यमंत्री के साथ गतिरोध की स्थिति होने के कारण कैबिनेट फेरबदल के एक महीने बाद भी सिद्धू ने अपना नया प्रभार नहीं संभाला था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी