सितंबर महीने में पाकिस्तानी सेना की ओर से भारत-पाक सीमा पर संघर्ष विराम का 4 बार उल्लंघन किया गया। 2 सितंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर को निशाना बनाया था। भारतीय सेना ने उसका उपयुक्त और प्रभावी जवाब दिया था। 1 सितंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने अग्रिम रक्षा स्थल (एफडीएल) पर गोलीबारी की थी।