पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

शनिवार, 12 सितम्बर 2015 (12:04 IST)
जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा के पास जम्मू के पुंछ और बालाको सेक्टर की अग्रिम चौकियों पर शुक्रवार रात गोलीबारी की।


रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार को यहां कहा कि पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के रात 11 बजे गोलीबारी की गई। भारतीय जवानों ने जवाबी की कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में किसी के हताहत अथवा किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ शुक्रवार को बातचीत के दौरान कहा था कि भारत पाकिस्तान समेत अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ शांति चाहता है और वह कभी भी पहले गोलीबारी नहीं करेगा। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें