पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, LoC पर की गोलीबारी

मंगलवार, 17 मार्च 2020 (11:47 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मानकोट और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की।
ALSO READ: पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, अग्रिम चौकियों पर दागे गोले
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह करीब 6 बजे मनकोट और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलाईं।
 
अब तक किसी भारतीय सैनिक के घायल होने अथवा नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। इससे पहले रविवार को भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी जिसमें 1 नागरिक घायल हो गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी