पाकिस्तान कलाकारों को मनसे ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 (17:30 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने के लिए 48 घंटे की समयसीमा दी है। मनसे के चित्रपट सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकवादी हमले में 18 जवान शहीद हो गए जबकि इस घटना पर पाकिस्तान खुशियां मना रहा था इसलिए हम सिर्फ मूकदर्शक बने नहीं रह सकते।

उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया है, जो इस दौरान भारत नहीं छोड़ेगा उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसके अलावा मनसे पूरे देश में इन कलाकारों को देश से निकालने के लिए अभियान चलाएंगा।
 
उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है कि मुंबई की राजनीतिक पार्टियां पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध कर रहे हैं। इसके पहले शिवसेना ने पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के संगीत कार्यक्रम को होने नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच ट्वंटी-20 क्रिकेट मैच के खिलाफ भी शिवसेना ने धमकी दी थी। (वार्ता) कहा कि हमने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया है, जो इस दौरान भारत नहीं छोड़ेगा उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसके अलावा मनसे पूरे देश में इन कलाकारों को देश से निकालने के लिए अभियान चलाएंगा।
 
उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है कि मुंबई की राजनीतिक पार्टियां पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध कर रहे हैं। इसके पहले शिवसेना ने पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के संगीत कार्यक्रम को होने नहीं दिया था।
 
उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच ट्वंटी-20 क्रिकेट मैच के खिलाफ भी शिवसेना ने धमकी दी थी। (वार्ता) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें