भाजपा विधायक की समुद्र में छलांग, 4 में से 3 युवकों की बचाई जान

गुरुवार, 1 जून 2023 (10:34 IST)
Positive News : गुजरात (Gujarat) के अमरेली जिले की राजुला से भाजपा विधायक हीरा सोलंकी (BJP MLA Heera Solanki) ने समुद्र में लगाई छलांग लगाकर पानी में डूब रहे 4 लोगों में से 3 लोगों जान बचा ली। इस हादसे में एक व्यक्ति की 1 की मौत हो गई।
 
बुधवार दोपहर 4 युवक समुद्र में नहाने के लिए गहरे पानी में चले गए। इस दौरान अचानक वे डूबने लगे और शोर मचाकर खुद को बचाने की गुहार लगाई। इस पर कुछ लोगों ने समुद्र किनारे मौजूद सोलंकी को हादसे की सूचना दी।
 
खबर मिलते ही विधायक एक्शन में आ गए। वे तुरंत अपने कुछ साथियों के साथ नाव में सवार होकर डूबते युवकों को बचाने पहुंच गए। देखते ही देखते उन्होंने पानी में छलांग लगा दी और 3 युवकों समय रहते पानी से बाहर निकाल लिया। हालांकि एक युवक का पता नहीं चला। 2 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद समुद्र में इस युवक का शव बरामद किया गया।
 
भाजपा विधायक द्वारा किए गए 3 लोगों के रेस्क्यू की खबर को जिसने भी सुना वह उनकी सराहना किए बिना नहीं रह सका। उल्लेखनीय है कि सोलंकी खुद एक कुशल तैराक है। उन्होंने 2018 में समुद्र में डूब रहे एक युवक की जान बनाई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtesy : social media 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी