प्रियंका गांधी को UP पुलिस ने हिरासत में लिया, CM योगी ने कहा- कानून से बड़ा कोई नहीं

Webdunia
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (16:25 IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने फिर हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलने जा रही थीं। अरुण वाल्मीकि की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून-व्यवस्था से बड़ा कोई नहीं है।
 
खबरों के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस से हाथापाई भी हुई थी। सूत्रों के अनुसार अरुण वाल्मीकि के अंतिम संस्कार के बाद ही पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत दी जाएगी। प्रियंका को पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि मैं पीड़ित परिवार से मिलने जा रही थीं। सरकार पता नहीं क्यों डरती है।

उल्लेखनीय है कि आगरा के थाना जगदीशपुरा में मालखाने से 25 लाख की चोरी के मामले में पूछताछ के लिए एक सफाईकर्मी को हिरासत में लिया गया था।
<

भाजपा की तानाशाही हुकूमत की पुलिस द्वारा कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी को हिरासत में लेना निंदनीय है, संवैधानिक अधिकारों का हनन है।

लेकिन भाजपाई हुकूमत हिरासत में लेकर हमारे हौसले को नहीं तोड़ पाएगी, हम अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई को जारी रखेंगे। pic.twitter.com/w9OM2q0fYs

— Congress (@INCIndia) October 20, 2021 >थाना जगदीशपुरा अंतर्गत में 17 अक्टूबर को मालखाने के बक्से में रखे 25 लाख रुपए की चोरी हो गई थी, जिसकी जांच में पुलिस ने अरुण सफाईकर्मी को हिरासत में लिया था।

अरुण इतना शातिर था कि उसने खुद को फंसता हुआ देखकर खुद को ताजगंज क्षेत्र में छिपा लिया था। पुलिस से बचने के लिए अपना सिर भी मुंडवा लिया था, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख