देह व्यापार गिरोह की 2 युवतियां गिरफ्तार

रविवार, 24 मई 2015 (23:23 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जुनी इंदौर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर में रहवासियों की मदद से पुलिस ने रविवार को एक देह व्यापार गिरोह को उजागर करने का दावा करते हुए दो युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया हैं। 
    
सीएसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि जग्गू के मकान पर लम्बे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इससे परेशान होकर आज रहवासियों ने जग्गू के मकान को घेर लिया और उसके मकान में घुस गए। जहां दो युवक और दो युवतियां उन्हें आपत्तिजनक हालत में मिले। 
 
इसके बाद लोगों ने मकान मालिक जग्गू की पिटाई की, साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो युवकों रवि और अर्जुन और दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ में युवतियों ने देह व्यापार की बात कबूल की। (वार्ता)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें