धान खरीद की स्थगित, हरियाणा में सीएम आवास पर किसानों का प्रदर्शन

शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (15:53 IST)
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में केंद्र सरकार द्वारा धान खरीद स्थगित किए जाने से गुस्साएं किसानों ने करनाल में शनिवार को हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
 
पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए। इस पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।
 

#WATCH Protestors break barricades, police use water cannon against them, gathered outside the residence of Haryana CM ML Khattar in Karnal after paddy procurement delayed till October 10 in Haryana pic.twitter.com/ZPWqYp1JqU

— ANI (@ANI) October 2, 2021
इससे पहले हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने गांधी जयंती पर किसानों को नसीहत देते हुए कहा था कि किसान आंदोलन हिंसक हो रहा है। गांधी के देश में हिंसक आंदोलन के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने किसान नेताओं से कहा कि अपने आंदोलन को संयम में रखें।
 
उल्लेखनीय है कि देश में 3 नए कृषि कानून लागू होने के बाद से ही किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी, हरियाणा और दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
 
हरियाणा में बीते दिनों किसानों का उग्र रूप देखने को मिला था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हुई थी और लाठी चार्ज के साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल भी हुआ था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी