पंजाब के CM भगवंत मान की कल चंडीगढ़ में होगी दूसरी शादी, 2 बच्चों के पिता हैं मान

बुधवार, 6 जुलाई 2022 (13:48 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से 2015 में उनका तलाक हो चुका है। मान की दूसरी शादी डॉ. गुरप्रीत कौर से होगी। 
 
भगवंत मान की पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर अमेरिका में रहती हैं और 2015 में दोनों के बीच तलाक हो चुका है। उस समय मान ने कहा था कि मैंने पंजाब को चुना है। 2014 में पहली बार सांसद बने मान को पहली पत्नी से एक बेटा एवं एक बेटी है। दोनों बच्चे विधानसभा चुनाव में आप की जीत के बाद मान के शपथ समारोह में नजर आए थे।
 
गुरुवार को चंडीगढ़ में होने वाली शादी में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा राघव चड्‍ढा शादी में शामिल होंने। साथ दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पूरे परिवार सहित विवाह में शामिल हो सकते हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी