राजस्थान : CM अशोक गहलोत के पैर में लगी चोट, दाएं पैर के अंगूठे का नाखून निकलने से घायल

गुरुवार, 29 जून 2023 (22:33 IST)
जयपुर। Rajasthan News hindi : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुरुवार को बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई और दाएं पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया। घायल होने के बाद गहलोत को मुख्यमंत्री आवास से सवाई मान सिंह सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
 
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की जांच करने पर पता चला कि उनके बाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर था और दाहिने पैर के अंगूठे के नाखून में चोट थी।
 
उन्होंने कहा कि इलाज किया गया और मुख्यमंत्री ने कम से कम एक सप्ताह आराम करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ठीक हैं और आवास लौट आये हैं।
 
शर्मा ने ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री के चोट लगने से उनके बाएं पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर और दाएं पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया है| उपचार के बाद अस्पताल से मुख्यमंत्री निवास वापस आ गए हैं| यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि मुख्यमंत्री को चोटें कैसे लगीं। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी