रामपाल को पकड़ने में 26 करोड़ खर्च...

शुक्रवार, 28 नवंबर 2014 (16:13 IST)
हरियाणा के बाबा रामपाल को पकड़ने में सरकार को ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। रामपाल के अनुयायियों को काबू में करने और उन्हें गिरफ्तार करने में 26.61 करोड़ रुपए फूंक दिए  गए। यह जानकारी पुलिस ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को सौंपी रिपोर्ट में दी। 
 

बाबा को बरनाला आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तरी के समय पुलिस और रामपाल समर्थकों के बीच जमकर टकराव हुआ। पुलिस ने इस ऑपरेशन में सैकड़ों बंधकों को रामपाल के आश्रम रिहा करवाया था। इस ऑपरेशन में हरियाणा के 15.43 करोड़, पंजाब के 4.34 करोड़, चंडीगढ़ के 3.29 करोड़ और केंद्र के 3.55 करोड़ खर्च हुए।
 
शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रामपाल को जस्टिस एम जेयापॉल और दर्शन सिंह की खंडपीठ के समक्ष पेश किया गया। मामले की अगली सुनवाई 23 दिसंबर को होगी। अदालत ने डीजीपी को ऑपरेशन के दौरान घायल हुए लोगों की मेडिकल रिपोर्ट पेश करने के लिए भी कहा है। 
 
उल्लेखनीय है कि रामपाल के खिलाफ 2006 में हुई एक हत्या के मामले में अदालती अवमानना के आरोप में गैर ज़मानती वारंट जारी किया गया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें