सहपाठी ने किया 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार

बुधवार, 1 अप्रैल 2015 (21:59 IST)
रेवाड़ी। सूने पड़े एक घर में एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ 17 वर्षीय सहपाठी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। यह घटना लूला अहीर गांव की है।
पुलिस ने आज बताया कि 14 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर उसका सहपाठी लूला अहीर गांव में एक सूने घर में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। यह गांव कोसली से करीब 10 किलोमीटर दूर है।
 
पुलिस के मुताबिक, लड़की ने अपने अभिभावकों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसके पिता ने शिकायत दर्ज कराई।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पोस्को) के प्रावधानों के साथ ही अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए आज एक स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेजा गया। इस मामले में आगे जांच की जा रही है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें