Rajasthan: दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को मारी गोली, किया गंडासे से हमला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (12:56 IST)
Rape accused shoots victim in Rajasthan : राजस्थान (Rajasthan) के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी एवं उसके साथियों ने पीड़िता को कथित रूप से गोली (Gun Shot) मार दी और उस पर गंडासे से हमला किया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस हमले में पीड़िता का भाई भी घायल हुआ है और दोनों जयपुर के सवाई मानसिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती है।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल में TMC नेता की गोली मारकर हत्या
 
मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने जयपुर में बताया कि इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव फरार है। यह घटना शनिवार रात प्रागपुरा थाने के पास उस समय हुई, जब पीड़िता अपने भाई के साथ दुपहिया वाहन पर घर लौट रही थी। पुलिस के अनुसार तभी राजेंद्र यादव और उसके साथी महिपाल गुर्जर एवं राहुल गुर्जर एक अन्य दोपहिया वाहन पर उनका पीछा करने लगे और उन्होंने भाई-बहन पर अचानक हमला कर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी