नाबालिग लड़की का बहनोई पर बलात्कार का आरोप

मंगलवार, 31 मई 2016 (10:22 IST)
ग्रेटर नोएडा। पंद्रह साल की एक लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके बहनोई ने उससे चार महीने तक बलात्कार किया।
राबूपुरा थाने के प्रभारी विनोद पांडे ने कहा, 'लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके दामाद ने उसकी छोटी बेटी से बलात्कार किया। मामले की जांच शुरू हो गई है।' लड़की का पिता अलीगढ़ का रहने वाला है और उसने 11 साल पहले राबूपुरा में आरोपी से अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी। 

चार महीने पहले उसकी बड़ी बेटी एक दुर्घटना में मर गई। उसके बाद उसने कामकाज के लिए अपनी छोटी बेटी को उसके ससुराल भेजा। लेकिन जब वह उसे वापस लेने आया तब उसके दामाद ने कुछ और दिन रहने देने का अनुरोध किया।
 
लड़की ने सोमवार को अपने पिता को बताया कि उसके बहनोई ने उससे बलात्कार किया और उसने इस संबंध किसी को बताने या घर वापस लौटने की कोशिश करने पर जान से मार देने की धमकी दी।
 
जब लड़की को उसके पिता ने वापस ले जाने की कोशिश की जब दामाद ने कथित रूप से उस पर हमला किया और भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया। जब आरोपी ने लड़की को वापस नहीं ले जाने दिया तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें